हिंदी भारत की अधिकृत कामकाज की भाषा होगी, संविधान सभा के इस निर्णय के महत्त्व को प्रतिपादित करने के लिए और हिंदी के प्रसार के लिए १४ सितम्बर हिंदी भाषा दिवस के रूप में हम मानते हैं।
संचार भाषा के रूप में हिंदी भाषा का अपना महत्त्व है।
सिनेमा और प्रसारण माध्यमों के द्वारा हिंदी की लोकप्रियता बढ़ी है।
कई मराठी भाषिक लोगों ने हिंदी भाषा के विकास में अहम योगदान दिया है।
आज इस पहले हिंदी दैनिक के संपादक बाबूराव पराड़कर जी थे।
शंकर पुणतांबेकर जी ने अपने व्यंग्यलेखन से हिंदी साहित्य की शान बढाई है।
आईये, हम सब मिलकर हमारी मातृभूमि की भाषा का आदर करें, इसका प्रसार करें और मातृभूमि के गौरव को बढ़ाएं
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🌺




